ब्लांक डी टू सेक्टर 10 मे उपवन पार्क की दीवार के पास आस पास के निवासियों द्वारा गन्दी डाल डाल कर काफ़ी कचरा जमा कर दिया।यह कचरा ज़्यादा तादाद में एकत्रित हो गया। ब्लांक के प्रधान जगजीत सिंह नैन व वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहाँ इस कचरे में से बदबू आने से ब्लांक वासी काफ़ी परेशान थे।ब्लांक वासियो ने सुबह एकत्रित होकर एक स्थान पर इस कचरे को एकत्रित किया और ब्लांक कर्मचारियों के साथ मिलकर टैक्टर में डाल कर शहर से दूर फीकवा दिया।छोटी सी बारिश हो जाए तो सड़कों पर दोनों तरफ़ मिट्टी ज़्यादा तादाद में एकत्रित हो जाती हैं।
वाहनों के गुजरने से मिट्टी उड़कर मकानो के अन्दर चली जाती हैं। अगली बार सड़क के दोनों तरफ़ से मिट्टी उठाने का अभियान चलाया जाएगा।इस मिट्टी की वजह से ब्लांक वासीयो को काफ़ी परेशानी होती है।इसलिए पार्क होस्पिटल वाली रोड पर सफ़ाई अभियान चलाया गया। पूरे-ब्लांक कीं कर्मचारियों के साथ ब्लांक की कार्यकारिणी ने साफ़ इस अभियान में दो ट्रैक्टर लगाकर पूरी सड़क की सफ़ाई कराई गई।वशिष्ठ ने कहा हर सेक्टर वासी को अपने घर के साथ साथ मकान के बहार भी रोज़ाना एक घंटे सफ़ाई करनी चाहिए।
यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक ज़िम्मेदारी है वह खुद भी सफ़ाई अभियान का हिस्सा बने और दूसरे के भी प्रेरित करे।ब्लांक के संगरक्ष व पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह व महासचिव इंजीनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने कहाँ हर महीने की अंतिम तारीख़ को चलाया जाता रहेगा। ब्लांक मे सफ़ाई अभियान से आस पास के सेक्टर मे अपने ब्लांक की सफ़ाई की काफ़ी चर्चा होती है।उदयवीर गिल,पूर्व सरपंच सुखवीर व आदि मौजूद थे


