कॉलेज प्रिंसिपल पर अज्ञात लोगों ने हमला किया, हाथ-पैर तोड़े

Deepak Sharma

Updated on:

Faridabad/Atulya Loktantra : फरीदाबाद के तिगांव महाविद्यालय के प्रिंसिपल इकबाल सिंह सिंधु पर कॉलेज जाते समय हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल प्रिंसिपल को इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने प्राचार्य के हाथ-पैर तोड़ दिए।

जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल इकबाल सिंह सिंधु सेक्टर-15 स्थित अपने घर से अपनी कार में सवार होकर तिगांव कॉलेज जा रहे थे। जब वह बाईपास रोड पर रामा डोर शोरूम के पास पहुंचे तो बाइक और स्कूटी सवार चार-पांच लोगों ने उनकी कार को एकाएक घेर लिया और शीशे पर वार किया।

इसके बाद प्रिंसिपल को गाड़ी से नीचे उतारकर हाथ और पैरों पर हॉकी डंडों से वार किए और मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Comment