फरीदाबाद, 04 सितम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा कहा कि ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजर चुनाव व मतदाता सूचित से सम्बंधित कार्यों को ध्यानपूर्वक व निर्धारित समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें तथा चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों व हिदायतों के अनुसार ही कार्य करें। एडीसी आनंद शर्मा ने यह बात आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में चुनाव कार्यों के संबंध में आयोजित एनआईटी-86 विधान सभा क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
एडीसी आनंद शर्मा ने कहा कि जिला में महिला मतदाताओं को एनरोल करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करें। जिससे की जिला की 50 प्रतिशत आबादी की हिस्सेदारी भी लोकतंत्र के इस पर्व में सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी स्थानान्तरण कर चुका हो, किसी की मृत्यु हो गयी हो तो यह सुनिश्चित किया जाए की उसका नाम आपके निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में न हो तथा किसी व्यक्ति का नाम दो बार वोटर लिस्ट में न हो।


