फरीदाबाद:लोकसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे विजय [प्रताप सिंह का आज ओल्ड फरीदाबाद के अग्रसेन भवन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला द्वारा आयोजित लोगों से खचाखच भरे कार्यकर्ता सम्मेलन में शानदार स्वागत किया गया।
जैसे ही विजय प्रताप सिंह अग्रसेन भवन में प्रवेश किए तो लोगों ने उन्हें अपने कंधों पर बिठाकर मंच तक ले गए जहां पर इस शानदार कार्यक्रम के आयोजक व कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने उन्हें गले मिलकर शानदार स्वागत किया। हालांकि लोगों से विजय प्रताप ये कहते रहे कि उन्हें नीचे उत्तरों, पर युवाओं ने उनकी एक नहीं मानी, और उन्हें अपने कंधे पर ही रखा और मंच पर पहुंचा कर ही दम लिया।
आप इस खबर में प्रमुखता से प्रकाशित वीडियो में आप साफ़ -साफ़ देख सकते हैं। इस कार्यक्रम सम्मलेन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप भी पहुंचने वाले थे पर आज उनके इतने ज्यादा कार्यक्रम थे, में काफी ज्यादा व्यस्था होने के कारण वह नहीं पहुंच पाए। लेकिन विजय प्रताप सिंह कार्यक्रम के अंत तक मंच पर मौजूद रहे।
विजय प्रताप ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये लोकसभा चुनाव 2024, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर और क्षेत्र की जनता के बीच हैं। यहां की जनता उनसे बिल्कुल नाराज हैं, क्योंकि पिछले 10 सालों में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में विकास के नाम की एक भी ईट नहीं डाली, क्यूंकि इन्हें घोटाले पर घोटाले करने की वजह से विकास करने का समय नहीं मिला, यदि कोई विकास किया हैं तो सिर्फ अपना विकास किया हैं ।
जगह-जगह बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें बनाई, मॉल बनाया, और शहर के हर कोने पर शराब के ठेके खुलवाए हैं। जिधर देखो, उधर शराब के ठेके, जहां देखों उधर ही शराब के ठेके, उन्हें क्षेत्र की जनता से मिलने का समय नहीं हैं, लोगों के काम करने के समय नहीं हैं, इन्हें तो सिर्फ शराब के ठेके खुलवाने का समय है, बड़ी-बड़ी बिल्डिंगे बनवाने का समय हैं।
अब फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता बदलाव का मन बना लिया हैं। शहर का विकास सिर्फ कांग्रेस के कार्यकाल में किया गया हैं, इन्हें तो सिर्फ घोटाला करने आता हैं, और विकास कांग्रेस को करने आता हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को भारी मतों से आने वाले 25 मई को जिताने का काम करें। इसके चार महीने के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं, और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे, फिर देखना फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में विकास की नदियां कैसे बहती हैं।