फरीदाबाद, 04 अगस्त। सीपी विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह ने आज शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद मस्जिद चौंक, फरीदाबाद, बल्लबगढ व सीकरी सहित फरीदाबाद के कई इलाकों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालते हुए आम जनता को दिया शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में हर तरफ शान्ति का माहौल है। फरीदाबाद का हर नागरिक जिला में अमन चैन बहाल करने के लिए अहम भूमिका के साथ भागीदारी कर रहा है।
सीपी विकास अरोङा ने कहा कि कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। सीपी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन, प्रशासन, पुलिस और आम जनता सतर्क है। भाईचारा खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद में माहौल शान्त जनता अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत है और अफवाहों से जनता बच रही है। पुलिस आयुक्त विजय विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह ने पुलिस फोर्स बल के साथ जिला फरीदाबाद में फ्लैग मार्च निकाला।

