फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सुरजीत की टीम ने संजय कॉलोनी से गुम हुई लड़की को ओल्ड फरीदाबाद से बरामद कर परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है। लड़की घरवालों से किसी बात को लेकर नाराज थी। परिजनो के मुताबिक लड़की 24 जनवरी को संजय कॉलोनी अपने घर से बिना बताए कही चली गई थी। इस संबंध में थाना मुजेसर में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर लड़की को ओल्ड फरीदाबाद से बरामद किया है। लड़की ओल्ड फरीदाबाद में किराए के मकान में रह रही थी। । जो किसी बात को लेकर घर वालों के साथ नाराज हो गई थी। जिसके कारण लड़की घर छोड़कर निकल गई थी। लड़की के बारे में थाना मुजेसर में सूचना दी गई। कानूनी प्रक्रिया उपरांत लड़की को परिजनों के हवाले किया गया है। लड़की के परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।
क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने संजय कॉलोनी से गुम हुई 18 वर्षीय लड़की को मिलाया परिजनों से
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


