फरीदाबादः- पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए है।जिसके अंतर्गत क्राइम ब्रांच ऊँचागाँव की पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए थाना तिगांव के चोरी के 5 मुकदमों में संलिप्त इन्द्र कॉलोनी के रहने वाले आरोपी राकेश उर्फ भेड़ को चोरी की एक मोटरसाइकिल और 9,950 रूपये के साथ गिरफ्तार किया है । प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 में चोरी के दो मामले थाना सेक्टर 7 और सराय ख्वाजा में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाना तिगांव में कुल 5 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस को सभी मुकदमों में आरोपी राकेश उर्फ भेड़ की बहुत दिनों से तलाश थी और आरोपी को गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी राकेश उर्फ भेड़ ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि वह नशा करने का आदी है नशे की पूर्त्ति के लिए चोरी व सट्टाखाई करता है। पुलिस ने आरोपी राकेश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
क्राइम ब्रांच ऊँचागाँव ने चोरी के पाँच मुकदमों में नामजद राकेश उर्फ भेड़ को किया गिरफ्तार
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


