Faridabad/ATULYA LOKTANTRA : यूं तो किसी भी बड़े या छोटे औद्योगिक यूनिट की रीढ़ होते हैं कामगार/ मजदूर लेकिन जब उन्हीं की सुरक्षा या हितों की अनदेखी हो तो सवाल उठना लाजिमी है । जी हां हम बात कर रहे हैं हरियाणा के जिले स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की जहां शहर के जाने माने आर टी आई एक्टिविस्ट एवं वरिष्ठ समाजसेवी रविन्द्र चावला द्वारा सरकार से मांगी गई जानकारी में ये खुलासा हुआ है कि प्रदेश की सरकार कामगारों के विषय में कितनी लचर सोच रखती है। फरीदाबाद के श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों/कामगारों की सुरक्षा के लिए न तो कोई एक्सपर्ट कमेटी है और न ही कोई सेफ्टी कमेटी सब भगवान भरोसे छोड़ा गया है। प्रदेश के विभागीय मंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए ।
कामगारों की सुरक्षा पर गहरा सवाल , कितने सुरक्षित
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


