फरीदाबाद, 09 नवम्बर । सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सरकारी विभाग बोर्ड, निगम के सैकडो कर्मचारियो ने जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर बालगुहेर, उपप्रधान रविन्द्र नागर, जगदीश व जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री के नेतृत्व मे आउटसोर्सिंग व कौशल विकास रोजगार निगम लिमिटेड के कर्मचारियो का वेतन बढाने की मांग को लेकर जिला लघुसचिवालय सैक्टर-12 पर जोरदार प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमन्त्री के नाम ज्ञापन एसडीएम परमजीत चहल को दिया।
प्रदर्शनकारियो को जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर बालगुहेर ने सम्बोधित करते कहा कि सरकारी विभाग, बोर्ड निगम, विश्वविद्यालय, नगर-निगम के तहत लाख के लगभग कर्मचारियो का इस कमर तोड़ महंगाई में तीन साल से कोई वेतन नहीं बढाया गया है।कर्मचारियो का वेतन बढाने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा लगातार आन्दोलन चला रहा है पर हरियाणा सरकार के सभी विभाग,बोर्ड निगमो में 2009 से आउटसोर्सिंग नीति के आने के बाद विभागो से सेवानिवृत्त हुए तीन लाख कर्मचारियो की जगह नाम मात्र नियमित कर्मचारियो की भर्ती व कौशल रोजगार निगम तहत रखने के बाद भी लगभग दो लाख पद रिक्त है।


