फरीदाबाद, 20 दिसम्बर। जिला बार एशोशिएशन का आज सैक्टर-12, कोर्ट परिसर के प्रांगण में नई नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ समारोह आयोजित किया गया जिसमें निर्वाचान अधिकारी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पदभार सौंपा गया।
चुने हुए प्रधान जोगिन्द्र नरवत व महासचिव पवन पाराशर व अन्य टीम को वकीलों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
इस मौक पर वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व प्रधान संजीव चौधरी ने बोलते हुए कहा कि नई टीम बिना भेदभाव के सभी वकीलों के लिए कार्य करेगी और वकीलों की बैठने की समस्या व पार्किंग की समस्या के निवारण के लिए जल्द ही कोई समाधान निकाला जायेगा।
बार काउन्सिल पंजाब एण्ड हरियाणा के को-चैयरमेन सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि किसी भी वकील की समस्या अगर बार काउन्सिल में आती है तो वो उसका निवारण फरीदाबाद में बैठे हुए ही कर देगें।
चैयरमेन कुंवर दलपत सिंह व पूर्व प्रधान जोगिन्द्र चौहान ने कहा कि चुनाव अधिकारी ने बडी शांति से कराया है उसके लिए वो धन्यवाद के पात्र हैं।


