फरीदाबाद, 06 जुलाई । जिला परिषद के प्रेजिडेंट विजय सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद के सदस्यों और तमाम विभागों के जिला अधिकारियों मौजूदगी में हुई। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के सभी पार्षदों के कार्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्ण रूप से सुनिश्चित करें। जिला परिषद के प्रेजिडेंट विजय सिंह ने कहा कि निर्बाध रूप से जिला परिषद के सदस्यों के क्षेत्र में विकास कामों का बेहतर क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें।
एडीसी कम जिला परिषद की सीईओ अपराजिता ने जिला पार्षदों व विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए जिला परिषद के सदस्यों की अहम भूमिका होती है। इसलिए सभी जिला परिषद फरीदाबाद के निर्वाचित सदस्य गण ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला परिषद की सीईओ अपराजिता ने बैठक में जिला परिषद द्वारा विभिन्न मद्दो में विकास कार्यों का बिंदुवार एक-एक करके विस्तार विस्तार पूर्वक जानकारी दी और वार्ड वार सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से विकास योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन की बारिकी से जानकारी ली।


