फरीदाबाद, 16 सितम्बर। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के बैनर तले फरीदाबाद की कई लायंस क्लबों ने भतोला स्थित सेक्टर -82 डिवाइन आश्रम में प्रोजेक्ट मानवीय सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर तिगांव विधानसभा के विधायक राजेश नागर मुख्यातिथि रहे। यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का बुके द्वारा और स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर लायन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रदीप सिंघल ने लायंस क्लबों द्वारा किए जा रहे समाजहित से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के बारे में विधायक राजेश नागर को जानकारी दी। गवर्नर प्रदीप सिंघल ने कहा कि आज कार्यक्रम विशेष रूप से बाढ़ से पीड़ित लोगों को कच्चा राशन वितरण करना था। पिछले दिनों यमुना से सटे एरिया में बाढ़ आने से लोगों को घर छोड़ना पड़ा था। लोग अभी तक उस पीड़ा से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में आज दिल्ली एनसीआर में एक साथ अनेक स्थानों पर कच्चा राशन बांटा जा रहा है। जिसके तहत फरीदाबाद में आज करीब 200 लोगों को राशन बांटा गया है।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद की विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारी और सदस्य आज यहां मौजूद हैं। यह सभी पीछे जो त्रासदी आई थी उस समय भी चैरिटी करने आये थे। सरकार की ओर से काफी मदद की जा रही है। वह खुद भी लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। वहीं फरीदाबाद के कई सामाजिक संस्थाएं भी लगातार मदद के लिए आगे आ रही हैं। लेकिन सभी का मकसद जरूरतमंद की अधिक से अधिक मदद करना ही है।

