फरीदाबाद, 11 जुलाई। हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने आज मंगलवार को चण्डीगढ़ से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ एनकोर्ड की 5वीं राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, महानिदेशक जेल, श्री मोहम्मद अकील और एडीजीपी सीआईडी श्री आलोक मित्तल सहित हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि ड्रग तस्करी में शामिल आरोपियों की संपत्ति को अटैच करने की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को अवश्य भेजें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ड्रग ओवरडोज से होने वाली मृत्यु के पोस्टमार्टम से संबंधित विशेष मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए।


