फरीदाबाद, 17 मई । थाना मुजेसर पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र राजू निवासी मुजेसर फरीदाबाद के रूप में हुए हैं। थाना प्रभारी मुजेसर ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक आरोपी हौंडा सिटी कार में नशीले इंजेक्शन लेकर बाटा फ्लाईओवर की तरफ से मुजेसर आ रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए मुजेसर फाटक पर नाका लगाकर आ रही होंडा सिटी गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी गाड़ी रोक कर भागने लगा जिसको पुलिस टीम ने पीछा कर धर दबोचा। गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस टीम को 432 ब्रूफेन इंजेक्शन और एविल के 250 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है खुद नशा करने के लिए और अपने साथियों को इंजेक्शन बेचने की नियत से लेकर आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपी, जिससे यह इंजेक्शन लेकर आया था उसके संबंध में पूछताछ जारी है उसको भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
नशा तस्कर गिरफ्तार, 432 ब्रूफेन और एविल के 250 इंजेक्शन बरामद
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


