फरीदाबाद, 16 सितम्बर। हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मोटे अनाज खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा की मौसम के अनुसार व्यक्ति को खाना लेना चाहिए ताकि बीमारियों से बचा सके। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर- 16 में आयोजित हिंदी पखवाड़े और मिलिट्स एग्जिबिशन का शुभारंभ कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण और दीप प्रज्जवल के साथ की गई।
परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कॉलेज की छात्राओं द्वारा मिलेट्स एग्जीबिशन में बनाए गए मोटे अनाज के व्यंजनों की तारीफ करते हुए कहा कि मोटे अनाज खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा की मौसम के अनुसार व्यक्ति को खाना लेना चाहिए ताकि बीमारियों से बचा सके।


