फरीदाबाद, 09 सितम्बर। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समय पर निपटारा किया जाए। किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर प्रभारी संज्ञान ले और जिम्मेवारी के साथ निवारण करवाया जाए । उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के स्तर का पता लगाने के लिए हर जिले में फीडबैक सेल बनाया जाएगा ,फरीदाबाद में तो फीडबैक सेल बना भी दिया है। जिसमें शिकायत के एक हफ्ते बाद फीडबैक सेल मैं नियुक्त कर्मचारियों द्वारा किसी भी शिकायतकर्ता से फोन करके फीडबैक लिया लिया जाएगा।
किराएदार ड्राइवर मेड पासपोर्ट चरित्र सत्यापन इत्यादि सेवाओं के लिए अप्लाई करने वालों से फीडबैक भी फीडबैक लिया जाएगा । पता किया जायेगा की उनका काम समय पर हुआ कि नहीं, पुलिसकर्मी का व्यवहार कैसा था और सेवाओं के बदले रिश्वत की डिमांड तो नहीं की गई है। श्री कपूर शनिवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय स्थित सभागार में क्राइम गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।


