जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल के कुशल निर्देशन में निपुण प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। निपुण प्रदर्शनी के ओवरऑल इंचार्ज संदीप तेवतिया जिला एफ एल एन समन्वयक एवं महेश गौड़ एबीआरसी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 29 नवंबर को डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ उपायुक्त पलवल, बेलिना उप मंडल अधिकारी नागरिक होडल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं अध्यापकों द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की।
उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा किया गया कार्य निश्चित रूप से काबिले तारीफ है। इससे पूरे जिले के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। निपुण प्रदर्शनी में मुख्य रूप से जिले के स्टार टीचर राजेश कुमार, रमेश चंद, कैलाश चंद, मंजू देवी, मनीषा, मीना कुमारी आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से हैंडमेड शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी को देखने के लिए जिले के नागरिकों की सामाजिक शैक्षणिक धार्मिक संस्थान के प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों की कतार लगी रही।


