फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की क्राईम एनआईटी की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा व 5 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए विकाश निवासी घोड़ी पलवल हाल सेक्टर-3 फरीदाबाद को वाल्मिकी मंदिर सेक्टर 3 फरीदाबाद के पास से एक देसी पिस्टल, एक देशी कट्टा व 5 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना सेक्टर.8 में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की किसी के साथ लडाई हो रखी थी, दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए वह देशी पिस्टल, देशी कट्टा व कारतूस 35 हजार रूपये में इटावा से लेकर आया था, आरोपी पहले मैट्रो हॉस्पिटल में वार्ड बॉय का काम करता था, अभी बेरोजगार है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, एक आरोपी गिरफ्तार
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।


