फरीदाबाद से नमो नमो मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किये गए बबलू चौधरी

फरीदाबाद/अतुल्यलोकतंत्र: नमो नमो मोर्चा हरियाणा का विस्तार का सफर फरिदाबाद तक पहुँच गया। बल्लभगढ़ निवासी सुधीर सिंह (बबलू चौधरी) को नमो नमो मोर्चा फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष ठा. बलबीर सिंह सिसोदिया ने की।

प्रदेश अध्यक्ष सिसोदिया ने बताया कि, उन्होंने बबलू चौधरी की पार्टी के प्रति सक्रियता एवं उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष का पदभार सौंपा है। उन्होंने बबलू चौधरी पर भरोसा जताते हुए कहा कि, मुझे पूरी उम्मीद है कि, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाजपा व मोदी जी विचारधारा को जन-जन तक विस्तार करने में पूरा योगदान देंगे।

वहीं नमो नमो मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि, मेरा मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को जागरूक कर देश मे नरेन्द्र मोदी को मजबूत करना और हरियाणा में पुनः मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाना है। जैसा कि प्रदेश में इस बार 75 पार का जो नारा चल रहा है उसे मूर्तरूप देना मेरा प्रथम लक्ष्य रहेगा।

स्थानीय भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बबलू चौधरी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके कार्यालय पहुंचकर तुलसी का पौधा भेंटकर बधाई दी। इस मौके पर बल्लभगढ़ विधानसभा से भाजपा की टिकट पर दावेदारी ठोक रहे सूरज मान, सीही मंडल अध्यक्ष पवन सोरौत, महामंत्री रोहित राजपूत, सुनील यादव, सुधीर यादव, राजबीर सिंह, लखन रावत, संदीप बुख़ारपुर, अनिल डांगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video