फरीदाबाद ( अतुल्य लोकतंत्र) : विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8 की छात्रा रिया शर्मा ने 26 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित ” कितना है दम live टीवी रियलिटी शो के “ग्रैंड फिनाले” में ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन में प्रथम स्थान हासिल किया और शहर फरीदाबाद और प्रदेश का नाम रोशन किया।
आपको बता दें कि छात्रा रिया शर्मा फरीदाबाद के सैक्टर 8 में रहती है, उनके माता पिता ने अपनी बेटी की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की है । वहीं सैक्टर 8 ( हॉस्पिटल ब्लॉक) के पूर्व प्रधान पंकज सिंह ने भी रिया शर्मा और उनके परिवार जनों को बधाई दी है।
अतुल्य लोकतंत्र के मुख्य संपादक और सैक्टर 8 निवासी दीपक शर्मा ने भी रिया बिटिया और परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज देश में बेटियां हर क्षेत्र में कामयाबी की ऊंचाइयां छू रही हैं।


