वर्ष 1996 में आरोपित महिला ने अपने गिरोह के साथ मिलकर दिया था लूट की वारदात को अंजाम
फरीदाबाद। 21 वर्षों से फरार चल रही बावरिया डकैत गिरोह की महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम ज्ञानवती है जो राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है और पलवल जिले के फुलवाड़ी गांव में इसका ससुराल है। वर्ष 1996 में आरोपित महिला ने अपनी महिला साथी कमला और केला तथा अपने पति लक्ष्मी व अन्य दो-तीन साथियों के साथ मिलकर एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में फरीदाबाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था परंतु महिला जेल से पैरोल पर आई थी लेकिन पैरोल समय पूरा होने के बाद आरोपित महिला वापिस जेल नही गई। अदालत ने महिला की गिरफ्तारी के आर्डर जारी किए थे। आरोपित महिला अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह बदल बदल कर रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से महिला को गुडग़ांव के ताजपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर किया। इस मामले में अन्य आरोपी महिला कमला की मृत्यु हो चुकी है और केला देवी अभी भी फरार चल रही है जिसे तलाश करके गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपित महिला को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
21 वर्षों से फरार चल रही बावरिया डकैत गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


