Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Atulya Loktantra
    Button
    • नेशनल न्यूज़
    • राज्य खबरें
      • हरियाणा
        • Faridabad
      • चंडीगढ़
      • Delhi
    • एजुकेशन
    • हेल्थ न्यूज़
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • विचार
    • Video News
      • Live – YouTube
    • Online
    • E Paper
    Atulya Loktantra
    Home » बरसात के दौरान सडक़ धंसने पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    बरसात के दौरान सडक़ धंसने पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    Deepak SharmaBy Deepak Sharma16 July, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    FIR registered against contractor after road caved in during rains.
    FIR registered against contractor after road caved in during rains.

    फरीदाबाद। पिछले दिनों हुई बरसात के दौरान सडक़ें धंसने के मामले में फरीदाबाद विकास प्राधिकरण ने ठेकेदारों पर एक्शन लेना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में ग्रेटर फरीदाबाद में वर्षा के दौरान दो जगह सडक़ धंसने को लेकर एफएमडीए की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ बीपीटीपी थाने में मामला दर्ज हुआ है। बीपीटीपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसको पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बुधवार आधी रात के बाद हुई तेज वर्षा में सेक्टर-89 स्थित टीडीआई बिल्डर क्षेत्र और सेक्टर-80 में डिस्कवरी पार्क सोसायटी के बाहर सडक़ धंस गई थी।

    जिसकी वजह से पूरा रास्ता बंद करना पड़ा। सडक़ धंसने की सूचना मिलने पर एफएमडीए के एसडीओ ताराचंद और जेई नरेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने वर्षा के दौरान ही सडक़ को समतल करने का प्रयास किया। लेकिन तेज वर्षा के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। जिसके बाद एसडीओ और जेई ने पूरी रात खड़े होकर वाहन चालकों को सचेत करने का काम किया। शुक्रवार को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की टीम ने दो जगहों का निरीक्षण किया, इस दौरान कई तरह की अनियमिता मिली थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों स्थानों पर सडक़ के नीचे बिना किसी स्वीकृति के पाइप और बिजली की केबल बिछाई गई थी। इसके लिए सडक़ की खुदाई की गई।

    लेकिन निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार उसकी मरम्मत नहीं की गई। लगातार वर्षा के कारण सडक़ के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे सडक़ धंस गई। प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया ने बताया कि किसी भी सरकारी सडक़ के नीचे पाइपलाइन, बिजली की केबल या अन्य सेवाएं डालने से पहले संबंधित एजेंसी या बिल्डर को एफएमडीए से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही खुदाई के बाद सडक़ को तय मानकों के अनुसार मरम्मत करना आवश्यक होता है। नियमों की अनदेखी करने से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। एफएमडीए ने दोनों मामलों में संबंधित बिल्डरों के ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर पुलिस से एफआइआर दर्ज करने की मांग की थी।

    Post Views: 10
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Deepak Sharma
    • Website
    • Facebook

    इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।

    ये भी पढ़ें...

    ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, नया पल्ला पुल का वाक्या, थाना की टीम ने चंद घंटों बाद ही आरोपित को किया काबू

    16 July, 2026

    हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त से मिले सुमित गौड़

    16 July, 2026

    बाल कल्याण समिति व मानव तस्करी निरोधक इकाई पलवल 1 माह से गुमशुदा 14 वर्ष के नाबालिग बच्चे को परिवार से मिलाया

    16 July, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    vidyasagar international school
    vidyasagar international school
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.