
फरीदाबाद- शहर में पहली बार ‘भजन क्लबिंग’ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला। यह कार्यक्रम ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में आयोजित हुआ, जहां 1200 से अधिक लोगों ने भाग लेकर इसे खास बना दिया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
यह कार्यक्रम इस प्रमुख हाई-स्ट्रीट डेस्टिनेशन पर आयोजित किया गया,इसमें इस्कॉन फरीदाबाद, वीवो हरियाणा और यथार्थ अस्पताल, सेक्टर-88 का सहयोग मिला। वहीं, भक्ति रेव, यूएनसीओ और ग्रेटर फरीदाबाद वुमन क्लब कम्युनिटी पार्टनर रहे और इंफोमर्शियल आउटरीच पार्टनर के रूप में जुड़ा रहा। शाम के दौरान भक्ति संगीत और आधुनिक प्रस्तुति का अनोखा मेल देखने को मिला। परिवारों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरे आयोजन के खास पलों को वीवो V70 के जरिए कैद किया गया।
ओमैक्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जतिन गोयल ने कहा कि भजन क्लबिंग जैसे आयोजन दिखाते हैं कि किस तरह कम्युनिटी स्पेस सिर्फ व्यापार तक सीमित न रहकर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मिलन स्थल बन सकते हैं। ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में हमारा उद्देश्य हमेशा से एक ऐसा जीवंत शहरी केंद्र बनाना रहा है, जहां लोग सिर्फ खरीदारी के लिए ही नहीं, बल्कि आपस में जुड़ने, जश्न मनाने और खास पल बिताने के लिए भी आएं। आज की बड़ी भागीदारी हमारे इस प्रयास को और मजबूत करती है।
विस्तृत क्षेत्र में फैला ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट फरीदाबाद के प्रमुख लाइफस्टाइल और रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में उभर चुका है। दुनियाभर की प्रसिद्ध शॉपिंग स्ट्रीट्स से प्रेरित इस प्रोजेक्ट में थीम आधारित आर्किटेक्चर, खुले सार्वजनिक स्थल, रिटेल स्पेस, खाने-पीने के विकल्प और मनोरंजन के कई साधन मौजूद हैं, जो लोगों को आरामदायक और आनंददायक अनुभव प्रदान करते हैं।
यह प्रोजेक्ट केवल एक व्यावसायिक केंद्र नहीं, बल्कि एक जीवंत सामाजिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है, जहां खरीदारी, खानपान, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियां एक साथ देखने को मिलती हैं। समय-समय पर यहां विभिन्न कार्यक्रम, त्योहारों के आयोजन और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिससे एनसीआर के लोगों को खास अनुभव मिल सके।


