logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: फरीदाबाद में अगले एक वर्ष में ढाई हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर कार्य करेगा एफएमडीए: मुख्यमंत्री मनोहर लाल
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » फरीदाबाद में अगले एक वर्ष में ढाई हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर कार्य करेगा एफएमडीए: मुख्यमंत्री मनोहर लाल
Faridabadचंडीगढ़

फरीदाबाद में अगले एक वर्ष में ढाई हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर कार्य करेगा एफएमडीए: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Deepak Sharma
Last updated: 6 January, 2024
By Deepak Sharma
954 Views
Share
5 Min Read
फरीदाबाद में अगले एक वर्ष में ढाई हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर कार्य करेगा एफएमडीए: मुख्यमंत्री मनोहर लाल
फरीदाबाद में अगले एक वर्ष में ढाई हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर कार्य करेगा एफएमडीए: मुख्यमंत्री मनोहर लाल
SHARE

फरीदाबाद।बी डी कौशिक मुख्य संपादक मातृभूमि संदेश न्यूज नेटवर्क।

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद में अगले एक वर्ष के दौरान एफएमडीए द्वारा ढाई हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन विकास कार्यों में फरीदाबाद से नोएडा के बीच नई सड़क का निर्माण एक महत्वपूर्ण परियोजना है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल रविवार को सेक्टर 22-23 में एफएमडीए द्वारा पिछले एक वर्ष में पूरी की गई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद शहर को पूर्वी व पश्चिमी भाग से जोड़ने के लिए 300 करोड़ रुपए से लिंक रोड़ का निर्माण किया जाएगा। इसमें दो अंडरपास भी शामिल है। उन्होंने कहा कि शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 12 नए रेनीवेल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा ठप हो चुके 64 पुराने ट्यूबवेल को भी पुनर्जीवित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर से जेवर एयरपोर्ट जाने वाली सड़क का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसे फरीदाबाद शहर को सबसे ज्यादा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सिटी बस सर्विस में जल्द ही 50 नई ई-बसें शामिल की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि शहर के सेक्टर-61 में एक नया व अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बस टर्मिनल बनाया जाएगा और इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी स्थानीय सांसद विधायक पार्षद सरपंच पंच वह किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा जिस भी विकास कार्य की मांग की जाएगी उसे तुरंत पूरा किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर को अन्य विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि शहर के सेक्टर 22-23 में 8 एकड़ में पार्क का सौंदर्यीकरण नगर निगम द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा हृदय राम कुंड का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम से फरीदाबाद प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले जिले हैं। ऐसे में इन शहरों के विकास की तरफ ध्यान देना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हिसार, पंचकूला, सोनीपत, रोहतक सहित कई अन्य शहरों का भी विस्तार हो रहा है और इन शहरों के विकास की तरफ भी सरकार लगातार ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय देश के बड़े व्यक्त राज्यों की प्रति व्यक्ति आय से भी ज्यादा है और यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले कुछ अधिकारियों की पहचान हो चुकी है और भविष्य में जो भी कोई इस तरह की के गलत कार्यों में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैंगस्टर व गलत धंधे करने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया और जनता का भी इसमें भरपूर समर्थन मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद के गतिशील विकास के लिए महानगर विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। जिसके कारण फरीदाबाद को विकास कार्य के लिए फाइलें चंडीगढ़ भेजने की आवश्यकता नहीं है। फरीदाबाद के विकास के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण निरंतर कार्य कर रहा है जिसका फल जल्द ही जनता को मिलना शुरू होगा। आने वाले समय में एफएमडीए द्वारा फरीदाबाद में कई विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद शहर को हमेशा से ही विकास कार्यों की सूची में प्राथमिकता पर रखा है। उन्होंने सेक्टर 22-23 के लोगों के लिए यह बूस्टर समर्पित करने पर कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा मिनी भारत है और इससे यहां हजारों लोगों को पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया और कहा कि लक्कड़पुर में बूस्टर का निर्माण होने से वहां पानी माफिया के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कहा कि इससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अगले विकास कार्यों का रोड मैप प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव से विधायक राजेश नागर, पृथला से विधायक एवं चेयरमैन नयनपाल रावत, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त विक्रम सिंह,  महापौर सुमन बाला, नगर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया, एचएसवीपी की प्रशासक डॉ. गरिमा मित्तल सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

TAGGED:Haryana Chief Minister news in HindiLatest News Cabinet Ministers of HaryanaLatest News Moolchand Sharma
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के दो बूस्टिंग स्टेशनों का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उद्घाटन फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के दो बूस्टिंग स्टेशनों का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उद्घाटन
Next Article मोदी बोले- मैं जनता का सेवक, मेरी औकात ही क्या: मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था- इस चुनाव में औकात दिख जाएगी मोदी बोले- मैं जनता का सेवक, मेरी औकात ही क्या: मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था- इस चुनाव में औकात दिख जाएगी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad
Cyber ​​Crime Police Station busted a gang involved in fraud by making nude videos using fake SIM cards.
फर्जी सिम जरिए न्यूड वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया भंडाफोड
हरियाणा
फूलों की रंगत से झूमी संस्था ह्यूमन लीगल: अनोखा होली मिलन समारोह
फूलों की रंगत से झूमी संस्था ह्यूमन लीगल: अनोखा होली मिलन समारोह
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

The true tribute to the martyrs is the resolve for unity and integrity of the country: Baljeet Kaushik
Faridabad

देश की एकता व अखंडता का संकल्प ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि : बलजीत कौशिक

22 Views
2 hours ago
Modi said, "If the Iran war continues, there will be serious consequences." The coming times will be the biggest test for the country.
Faridabad

मोदी बोले- ईरान जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे होंगे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा

16 Views
2 hours ago
A grand puja of Mata Katyani was held at the Shri Maharani Vaishno Devi Temple, with devotees chanting slogans in praise of the Mother Goddess.
Faridabad

श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में हुई माता कात्यानी की भव्य पूजा, भक्तों ने लगाए माता के जयकारें

17 Views
2 hours ago
Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev Martyrdom Day was celebrated in Blank D2 Sector 10.
Faridabad

भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव शहीदी दिवस ब्लांक डीटू सेक्टर 10 में मनाया गया

22 Views
2 hours ago
There is no dearth of resources for the overall development of Faridabad: Krishan Pal Gurjar
Faridabad

फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए नहीं है संसाधनों की कोई कमी : कृष्ण पाल गुर्जर

65 Views
1 day ago
Only a nation that remembers its history becomes strong and self-reliant: Defence Minister Nikhil Khadse
Faridabad

इतिहास को याद रखने वाला राष्ट्र ही बनता है मजबूत और आत्मनिर्भर : रक्षा निखिल खडसे

68 Views
1 day ago
A huge procession was taken out on the eve of Ram Navami Yagna Mahotsav at Satyug Darshan Vasundhara.
Faridabad

सतयुग दर्शन वसुंधरा में रामनवमी यज्ञ महोत्सव की पूर्व संध्या पर विशाल शोभायात्रा निकाली

60 Views
1 day ago
Panchayat department will inspect the streetlights of 30 villages.
Faridabad

30 गांवों की स्ट्रीट लाइट लाइटों की जांच करेगा पंचायत विभाग

77 Views
2 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

SC said – Policemen uploading photos and videos of the accused is worrying
SC बोला-पुलिसकर्मियों का आरोपियों के फोटो-वीडियो अपलोड करना चिंताजनक
3 days ago
Two extortionists arrested after police encounter
रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार
5 days ago
Hailstorms hit Rajasthan for the second consecutive day; rains inundate roads in Haryana
राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे, हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं
5 days ago
Modi spoke to four heads of state in 24 hours: told Macron that it is necessary to reduce tensions in West Asia.
मोदी की 24 घंटे में 4 राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत, मैक्रों से बोले- पश्चिम एशिया में तनाव कम करना जरूरी
5 days ago
BJP releases second list for Bengal, 111 names; actress Roopa Ganguly gets ticket
बंगाल में BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 111 नाम, एक्ट्रेस रूपा गांगुली को टिकट
5 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account