फरीदाबाद, 26 अगस्त । दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गई रैपिड एक्शन पुलिस फोर्स की आज पुलिस लाइन सेक्टर 30 में ड्रिल की गई जिसमें पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने निरीक्षण कर पुलिसकर्मियो के इक्विपमेंट चेक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ ज्वाइंट सीपी ओपी नरवाल, डीसीपी हेडक्वार्टर हेमेंद्र कुमार मीणा, डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन, डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल, डीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा, डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान, तथा एसीपी क्राइम अमन यादव, एसीपी सिटी बल्लभगढ़ मुनीष, एसीपी सराय देवेंद्र यादव, एसीपी एनआईटी महेश स्योराण, व अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि दंगा नियंत्रण के लिए गठित की गई चार कंपनियों की पुलिस लाइन सेक्टर 30 में ड्रिल आयोजित की गई जिसमें पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को अहम दिशा निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देशानुसार चार कंपनियों का गठन किया गया जिसमें प्रत्येक कंपनी में 100 से अधिक जवान होंगे और प्रत्येक कंपनी में तीन प्लाटून बनाई गई हैं। तीन कंपनियां तीनों जॉन के प्रत्येक डीसीपी तथा चौथी कंपनी डीसीपी क्राइम की अधीन कार्य करेगी।


