फरीदाबाद, 29 मई । जिला खजाना अधिकारी संजय सिंह छोकर ने बताया कि हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त सभी पेंशनर्स को सूचित किया जाता है कि जो पेंशनर्स खजाना कार्यालय, फरीदाबाद व उप-खजाना कार्यालय, बल्लभगढ़ से अपनी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। वे अपना आधार कार्ड व पैन कार्ड की फोटो प्रति के साथ खजाना कार्यालय व उप- खजाना कार्यालय में पी0पी0ओ0 बुक के साथ किसी भी कार्यदिवस में उपस्थित होकर ई पेंशन सिस्टम में अपडेट करवाएं तथा साथ ही जो भी पेंशनर पुरानी टैक्स व्यवस्था में रहना चाहता है तो स्वयं ई-पेंशन में ई-पेंशनर लोगिन कर प्रवेश कर अपना डाटा अपडेट कर सकते है।
पैन व आधार ई-पेंशन सिस्टम में अपडेट करवाएं पेंशनर्स: जिला खजाना अधिकारी संजय सिंह छोकर
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


