फरीदाबाद, 17 नवम्बर। तिगांव से विधायक राजेश नागर ने कहा कि सरकार धर्म और जाति पर नहीं अन्त्योदय के संकल्प के तहत पूरे प्रदेश में विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की निति को केंद्र सहित प्रदेश में क्रियान्वित किया जा रहा है। तिगांव विधायक राजेश नागर ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री का विशेष दूत बनकर गाँव मादलपुर, टिकरी खेड़ा, खोरी जमालपुर, आलमपुर, पाखल और गोठड़ा मोहबताबाद में जन संवाद कार्यक्रमों की अध्यक्षता कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उपस्थित अधिकारीयों को समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की निति चलते हुए जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। जिससे आमजन को योजनाओं का त्वरित लाभ प्राप्त हो रहा है। केंद्र व प्रदेश की सरकारें अन्तोदय योजना के तहत पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचकर अन्त्योदय का सपना साकार कर रही है। विधायक श्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जन समस्याओं के समाधान के लिए गम्भीरता से कार्य कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरुप आज बिन पर्ची और खर्ची के योग्य युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है।


