फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले शहर के दोनों खिलाडिय़ों मनीष नरवाल औरसिंहराज अधाना के परिजनों से मिलकर बधाई दी और भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में शहर के युवाओं ने तीन तीन मैडल जीतकर इतिहासरच दिया है। 50 मीटर शूटिंग में जहां हमारे ब”ो मनीष नरवाल ने गोल्ड मारा है वहीं भाई सिंहराज अधाना नेसिल्वर पर निशाना लगाया है। अधाना 10 मीटर पिस्टल में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं।
श्री नागर ने कहा कि दोनों ही खिलाडिय़ों सहित अन्य खिलाडिय़ों ने भी टोक्यो पैरालंपिक में भारत का नामरोशन किया है। इस बार की प्रतियोगिता में अब तक के इतने पदक जीते गए हैं। जितने कुल पदक अब तक नहींजीते गए थे। विधायक ने दोनों खिलाडिय़ां के परिजनों से मिलकर उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं और उनकेसाथ खड़े होने की बात कही। श्री नागर ने कहा कि इस बार के ओलंपिक और पैरालंपिक प्रतियोगिताओं में हमारेखिलाडिय़ों ने अब तक का सबसे अ‘छा प्रदर्शन किया है। इसमें हमारी केंद्र और रा’य सरकार की नीतियों औरखिलाडिय़ों की मेहनत को श्रैय जाता है। खिलाडिय़ों के परिवारों को भी इन उपलब्धियों में सहयोग करने के लिएधन्यवाद करता हूं।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमें अपने मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना दोनों खिलाडिय़ों से काफीउम्मीदें थीं जिनको पूरा कर उन्होंने न केवल देश और हरियाणा बल्कि फरीदाबाद का भी मान बढ़ाया है। जबदोनों खिलाड़ी यहां आ जाएंगे तब उनके सम्मान में जोरदार कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें मैं भी सम्मिलितहोउंगा।