नई दिल्ली / ए आर के स्टूडियो और विशाल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा कृष्णा वेल्फेयर सोसाइटी के
सहयोग से 24 नवम्बर् को भारती विद्यापीठ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया।
आपको बता दें, इस कार्यक्रम में लेखिका और समाजसेवी निलिमा ठाकुर द्वारा लिखित “इंस्पायरिंग इंडियन कॉफी टेबल बुक वोल्युम 4 ” को लॉन्च किया गया , किताब में देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 लोगों की कहानियाँ हैं।
डायमंड चीफ गेस्ट के तौर पर राव आई ए एस के निदेशक अजीत प्रकाश श्रीवास्तव रहे।
हरियाणा के फरीदाबाद जिले की मोनिका गुप्ता ( समाज सेविका व् कॉउंसिलर ) ने भी कार्यक्रम में
स्पेशल गेस्ट के तौर पर भाग लिया और उन्हें सम्मानित भी किया गया।


