पलवल / 350 साला “साका-ए-चांदनी चौक” की स्मृति में निकाली जा रही ऐतिहासिक यात्रा आज दोपहर लगभग 2:00 बजे पलवल पहुंची, जहां सामाजिक समरसता मंच के नेतृत्व में इसका भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा किसी विशेष पंथ या धर्म की न होकर, समाज के सभी वर्गों की भागीदारी और समरसता का प्रतीक बनी।
यात्रा का प्रारंभिक स्वागत सामाजिक समरसता मंच के विभाग संयोजक संजीव तायल, जिला संयोजक हेमंत वर्मा, एवं मीडिया प्रमुख अनिल जांगड़ा, नेतराम जी नगर संयोजक, रिंकू जी एवं श्री केपी सिंह जी माननीय जिला सह-संघचालक के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में विभिन्न समाजों और संगठनों से गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई
हनुमान मंदिर पलवल प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह में सामाजिक समरसता मंच द्वारा यात्रियों के लिए विशेष जलपान एवं विश्राम व्यवस्था की गई। यात्रा लगभग एक घंटे तक पलवल में रुकी, जिसमें विभिन्न समाजों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने मिलकर अतिथियों का आदर-सत्कार किया।
जैसे ही यह जानकारी हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम तक पहुँची, वे भी पलवल पहुंचे और यात्रा का स्वागत करते हुए आशीर्वाद लेने हेतु उपस्थित हुए। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब पलवल की ओर से डॉ. अनूप सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने भी यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और सामाजिक समरसता मंच के साथ मिलकर आयोजन को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम में जिन गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, उनमें प्रमुख हैं: डॉ. अनूप सिंह, अनिल मोहन मंगला भारत विकास परिषद, सरदार पिंडर बलवीर, सरदार दलवीर, बहन कुमारवती आर्य समाज – पतंजलि, बहन विमला, सीमा, सुमन राष्ट्रीय सेवा समिति दिगंबर लिलिपुट प्ले स्कूल पलवल, सुरेंद्र गर्ग, सोहनलाल पांचाल, हरपाल, नरेश मंगला, रविदत्त शर्मा, सतीश कौशिक संचालक बीके सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल और हेमंत वर्मा। इनके अतिरिक्त पलवल व आस-पास के अनेक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
यह यात्रा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और गुरु परंपरा के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक अनुकरणीय उदाहरण बनी। सामाजिक समरसता मंच की यह पहल न केवल स्वागत तक सीमित रही, बल्कि भाईचारे और सेवा भावना का सशक्त संदेश भी समाज को दिया।


