फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कर्मठ कार्यकर्ता है और पार्टी भी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देकर उनकी पूरी हौंसला अफजाई करती है। भाजपा में ऐसे अनेकों कार्यकर्ता है, जो अपनी मेहनत के बल पर सर्वाेच्च पदों पर पहुंचकर देश-प्रदेश को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सोमवार को फरीदाबाद महानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह द्वारा बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 में खोले गए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पूर्वमंत्री एवं विधायक पं. मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, राजकुमार वोहरा, टिपरचंद शर्मा, जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया मौजूद थे। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फागना व जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने भारत माता एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।
उसके उपरांत हवन यज्ञ में आहुति डाली। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार फरीदाबाद के समुचित विकास के लिए कृतसंकल्पित है और 2014 से सत्ता परिवर्तन के बाद देश-प्रदेश में विकास को जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह तेजी से आगे बढ़ रहा है और चहुंओर विकास ही विकास नजर आ रहा है। इस मौके पर संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व विधायक मूलचंद शर्मा ने भी अपने-अपने संबोधनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियों का ब्यौरा रखते हुए कहा कि यह कालखंड केवल एक सरकार की यात्रा नहीं बल्कि संकल्प से सिद्धि तक के राष्ट्रीय नवजागरण की गाथा है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जनहित योजनाओं के माध्ण्यम से महिला, किसान, गरीब और युवा सभी वर्गाे को सशक्त करने का कार्य किया है और मोदी जी का नेतृत्व आजादी के बाद का सबसे निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व रहा है। इस मौके पर फरीदाबाद महानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने आए हुए सभी अतिथियो का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे और फरीदाबाद महानगर में एक मजबूत संगठन खड़ा करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के खुलने के बाद यहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिल सकते है और उनका प्रयास रहेगा कि केेद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचे और लोग इसका लाभ उठाएं, इसको लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक करके उन्हें क्षेत्र वाइज जिम्मेवारियां सांैंपी जाएगी। इस मौके पर डा. आरएन सिंह, मूलचंद मित्तल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कविंद्र फागना, अनुराग गर्ग, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता राघव, विजेंद्र नेहरा, सुखबीर मलेरना, डा. बलदेव अलावलपुर,धर्म चौधरी, स्वराज भाटी, लाजर रंजीत सेन,सुनीता बघेल, कर्नल गोपाल शर्मा सहित अनेकों भाजपा नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


