फरीदाबाद। लोगों को सुरक्षा और जनसुविधाएं अधिक से अधिक मिले इसके लिए हरियाणा सरकार कृत संकल्पित है ताकि लोग जनसुविधाओं के अभाव मेंं परेशानी न उठा सके। हरियाणा में चहुंमुखी विकास के लिए नायब सिंह सैनी सरकार तत्परता से लगी है। यह बात एनआईटी विधानसभा के विधायक सतीश कुमार फागना ने नंगला रोड़ स्थित श्रीराम सोसायटी में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए नए टयूबवैल और संस्था द्वारा लगाए गए सुरक्षा गेटों का उदघाटन करते हुए कही। फागना ने कहा कि क्षेत्र में पानी की किल्लत को समाप्त करने के लिए एक नई जल परियोजना को मूर्त रूप दिया गया है जिसके चालू होने पर लोगों को मीठा पानी उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि श्रीराम सोसायटी के सदस्यों ने सुरक्षा की दृष्टि से जिन गेटों को लगाया है और सोसायटी को सीसीटीवी कैमरो से सुसज्जित किया है इसकी प्रेरणा कालोनी की अन्य संस्थाओ को भी लेनी चाहिए ताकि बाहरी व्यक्ति कोई भी कालोनी और गली में आकर खुरापात को अंजाम न दे सके। उन्होंने कहा कि 256 करोड़ रुपए के नए विकास कार्यों को भी मूर्तरूप दिया जा रहा है।
फागना ने बताया कि 60 फुट रोड पर जमा पानी के कारण दुकानदारों और लोगों को कई दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब नाले को नया बनवाने का कार्य भी कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगा ताकि सडक़ पर गंदे पानी की समस्या दूर की जा सके। इस अवसर पर भाजपा नेता महेश लोहिया ने कहा कि अपने वार्ड में वह साफ सफाई और सडक़ो की मरम्मत के लिए कृतसंकल्पित है। शीघ्र ही वे वार्ड की गलियों को पक्का करने और उनमें स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर देंगे।
लोकतंत्र सेनानी उत्तमराज एवं श्रीराम सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश तोमर ने अतिथियों का शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया और नया टयूबवैल लगाने, विकास कार्यों का शुभारंभ करने का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बाबूराम, रामअवतार सिंगला, सुरेंद्र कटारिया, द्वारका प्रसाद मंगला, बबलू, नंदलाल अनेजा, सोनू, शिब्बू सहित बाजार और संस्था के अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित।


