सीडीएम जनरल विपिन रावत को भारत रन्त देने की माँग रखी
फरीदाबाद। आज हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ ने 4-5 चौक कार्यालय में कुन्नूर में चापर क्रैश में जान गंवाने वाले वायुसेना के जनरल विपिन रावत व उनके साथ शहीद हुए सनिकों को पुष्प अर्पित करके श्रंद्वाजंली दी । श्रद्वांजली सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद ने की व मंच संचालन महासचिव तेजिन्द्र खरबंदा ने की । कार्यक्रम में निगम पार्षद सुभाष आहूजा विशिष्ट तौर पर उपस्थित थे ।
श्रद्वांजली सभा को संबोधित करते हुए हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि जनरल विपिन रावत भारत माँ के वीर सपूत थे और भारत रत्न के असली हकदार है इसलिय पुरा देश चाहता है कि उन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया जाये ।
पार्षद सूभाष आहूजा ने कहा कि जनरल विपिन रावत जैसे देशभक्त पर पूरे देश का नाज़ है उनकी शहादत पर देश के हर नागरिक की आंखें नम है ।
इस मौके पर पार्षद सुभाष आहूजा , महासचिव तेजिन्द्र खरबंदा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी कालड़ा , उपाध्यक्ष परविन्द्र मल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कंटा , उपाध्यक्ष बोद्वराज मक्कड़ , सचिव रवि ढुढेजा , सचिव संजय चौधरी , बडखल अध्यक्ष परमजीत कौर, ब्लाक अध्यक्ष संजय मल्होत्रा ,अमित कपुर व हरप्रित सिहं आदि उपस्थित थे ।


