फरीदाबाद, 22 जुलाई: मानव रचना हैप्पी टाइम्स सीरिज में विश्व में भारत का झंडा बुलंद करने वाली चैपियंस शूटर हिना सिद्धू और बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ ओपलंपिक्स और बाकी गेम्स में अपना अनुभव साझा किया। ऑनलाइन आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला ने हिना और अश्विनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिनी और अश्विनी आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए बहुत त्याग करना पड़ता है। उन्होंने दोनों को देश के युवाओं के लिए प्रेरण स्त्रोत बताया। डॉ. अमित भल्ला ने कहा कि, कोई भी खिलाड़ी तभी आगे पहुंच सकता है जब उन्हें परिवार का साथ मिले।