जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता आर. एस. नागर के जिला अदालत में वकालत करते 50 वर्ष पूर्ण होने पर बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने उन के घर जाकर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा हम सभी के लिए गौरव व हर्ष का विषय है कि उन्होंने जिला अदालत में हमारे साथ इतना लम्बा समय व्यतीत किया।और वकील साथियों के सुख दुख मे सरीक होकर साथ खड़े रहे।आज उन की इस शैली को देखकर जिला बार एसोसिएशन फ़रीदाबाद ने भी सम्मानित किया। हम स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें उनके दीर्घ अनुभव, मार्गदर्शन और ज्ञान का लाभ प्राप्त हुआ। उनका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस मौके पर आर पी नागर एडवोकेट मौजूद थे।
वकालत मे 50 वर्ष पूरे होने पर सम्मानित किया
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


