दिनांक 7 अप्रैल, 2022 को आई. एल. आर., जसाना के छात्रों ने जिला न्यायालय साकेत का शैक्षणिक भ्रमण किया जहां उन्होंने न्यायालय की रुपरेखा, कार्यपद्यति और अधिकार क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारियां प्राप्त की जिसमे साकेत कोर्ट के माननीय जजों ने कोर्ट के अंदर वकीलों के व्यव्हार के सन्दर्भ में सहर्ष समझाया और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी साकेत कोर्ट के बार के प्रधान श्री विनोद शर्मा जी व उनकी टीम ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया I छात्रों ने सेशन कोर्ट, जे. एम्. आई. कोर्ट, पास्को कोर्ट में होने वाली प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा I संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा व प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय ने छात्रों को भविष्य में इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण के लिए प्रेरित किया I इस कार्यक्रम का सफल मार्गदर्शन संसथान की विधि की प्रवक्ता श्रीमती रीता यादव ने किया जिसमें अलका रानी व डॉ नलिन सेठ की मुख्य भूमिका रही I
आई. एल. आर. जसाना के छात्रों द्वारा साकेत जिला न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


