logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: सूरजकुंड में आकर ‘हरियाणा अपणा घर’ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » सूरजकुंड में आकर ‘हरियाणा अपणा घर’ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
Faridabad

सूरजकुंड में आकर ‘हरियाणा अपणा घर’ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

Deepak Sharma
Last updated: 2 February, 2026
By Deepak Sharma
151 Views
Share
4 Min Read
If you come to Surajkund and don't see 'Haryana Apna Ghar', you haven't seen anything.
If you come to Surajkund and don't see 'Haryana Apna Ghar', you haven't seen anything.
SHARE

फरीदाबाद । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की खूबसूरत वादियों में बसा सूरजकुंड इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है यहां लोकल फॉर ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम के साथ आयोजित किया जा रहा 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला। सूरजकुंड मेला में बनाया गया ‘हरियाणा अपना घर’ पवेलियन हरियाणवी प्राचीन संस्कृति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है और सहज ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। साथ ही लोगों को स्वदेशी अपनाओ और वोकल फॉर लोकल का भी संदेश दे रहा है। सूरजकुंड मेला में आने वाले लोग ‘अपना घर’ को देखने के बाद यही कह रहे हैं कि सूरजकुंड में आकर ‘हरियाणा अपणा घर’ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा।

सूरजकुंड, जो अब तक अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता था, अब शहरी भागदौड़ से दूर सुकून की तलाश करने वालों के लिए नई पहचान बन रहा है। इसी कड़ी में हरियाणवी संस्कृति थीम पर ‘हरियाणा अपणा घर’ हरियाणवी संस्कृति, पारंपरिक वास्तुकला और आत्मीय आतिथ्य सत्कार का अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है। लोग बताते हैं कि अपना घर में हर चीज में अपनापन महसूस होता है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ‘हरियाणा अपणा घर’ का उद्देश्य लोगों को हरियाणवी संस्कृति और परंपरा से जोडऩा है। यहां पर हरियाणा की शान मानी जाने वाली पगड़ी पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही है और लोग बढ़चढक़र पगड़ी बंधवाकर अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विरासत की ओर से ‘हरियाणा अपणा घर’ को हरियाणवी लोक पारम्परिक स्वरूप में तैयार किया गया है। ‘हरियाणा अपणा घर’ के बाहर हरियाणवी पगड़ी का पंडाल पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचाओ पर्यटकों को अपनी ओर लुभा रहा है। ‘हरियाणा अपणा घर’ में पर्यटकों के लिए रोचक प्वाइंट सेल्फी के लिए लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। पर्यटकों के लिए सांझी विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र बन रही हैं। महिलाएं ‘हरियाणा अपणा घर’ में रखी हुई चक्की को चला-चलाकर अतीत की यादों को संजोकर सेल्फी के माध्यम से कैमरे में कैद कर रही हैं। इसके साथ अनाज कूटने के लिए रखा गया ओखल एवं मूसल भी शहरी महिलाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट के रूप में खूब लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इसके साथ ही विरासत-ए-हेरिटेज हरियाणा में प्रदर्शित किए गए हरियाणा का लोक पारंपरिक क्राफ्ट भी पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। इस प्रकार ‘हरियाणा अपणा घर’ में बनाए गए हरियाणवी सेल्फी प्वाईंट्स पर्यटकों में खूब लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं।

सूरजकुंड मेले में छाया ‘हरियाणवी पगड़ी’ का जादू

सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में ‘हरियाणवी पगड़ी’ का जादू लोगों के सिर चढक़र बोल रहा है। सूरजकुंड की विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में ‘हरियाणवी पगड़ी’ पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनकर उभरी है। ‘हरियाणा अपना घर’ परिसर में विरासत द्वारा चलाए जा रहे ‘पगड़ी बंधाओ- फोटो खिंचवाओ’ अभियान ने सभी आयु वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। यहां आने वाले पर्यटक पारंपरिक पगड़ी पहनकर फोटो और सेल्फी ले रहे हैं तथा हरियाणवी संस्कृति का अनूठा अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। मेले में हरियाणवी पगड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। हरियाणवी पगड़ी केवल सिर पर पहनने वाला वस्त्र नहीं, बल्कि सदियों से सम्मान, सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रही है। सूरजकुंड मेले में इसकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक दौर में भी लोग अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहना चाहते हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Folk singer Mahavir Guddu gave a glimpse of Haryanvi culture through his songs in the cultural evening, tourists were enthralled. सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक महावीर गुड्डू ने अपने गीतों से सुनाई हरियाणवी संस्कृति की झलक, झूमे पर्यटक
Next Article School students are also showcasing their talent at the Surajkund International Crafts Festival. सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प उत्सव में स्कूली विद्यार्थी भी दिखा रहे अपनी प्रतिभा का जलवा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

AI cannot replace the mind of a lawyer: Supreme Court judge said – AI helps in saving time
AI वकील के दिमाग की जगह नहीं ले सकता, सुप्रीम कोर्ट के जज बोले-AI समय बचाने में मददगार
Faridabad
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

The sacrifice of the martyrs will inspire the youth to serve the nation, in which the youth will participate in large numbers: Gaurav Gautam
Faridabad

शहीदों का बलिदान युवाओं को देगा राष्ट्र सेवा की प्रेरणा, जिसमें युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे : गौरव गौतम

79 Views
14 hours ago
Swami Shri Purushottamacharya Ji Maharaj gave the message of meditation and resolution during Chaitra Navratri.
Faridabad

स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने दिया चैत्र नवरात्रि में साधना और संकल्प का संदेश

77 Views
2 days ago
On the second day of Navratri, a grand puja of Mata Brahmacharini was performed at the Vaishno Devi temple.
Faridabad

मां वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना हुई

82 Views
2 days ago
Haryana government takes control of Al-Falah University, IAS Amit Agarwal becomes administrator
Faridabad

अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर हरियाणा सरकार का कंट्रोल, आईएएस, अमित अग्रवाल बने प्रशासक

83 Views
2 days ago
Residents of the area will get advanced heart treatment facilities: Vipul Goyal
Faridabad

क्षेत्रवासियों को मिलेगी उन्नत हृदय उपचार की सुविधा : विपुल गोयल

137 Views
2 days ago
Today every section of society is unhappy with the anti-people policies of BJP: Baljeet Kaushik
Faridabad

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज हर वर्ग है दुखी : बलजीत कौशिक

102 Views
3 days ago
Sale and storage of meat without valid license will not be tolerated at all: Vipul Goyal
Faridabad

बिना वैध लाइसेंस के मांस बिक्री और भंडारण बिल्कुल नहीं होगी बर्दाश्त : विपुल गोयल

92 Views
3 days ago
The MCF logo will not be displayed on garbage collection vehicles; it will simply be written "MCF Registered".
Faridabad

कूड़ा “संग्रहण”करने वाले वाहनों पर नहीं लगेगा MCF का लोगो,लिखना होगा MCF रजिस्टर्ड

100 Views
3 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार

National News

Strong demand to rename All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) Bilaspur after Guru Tegh Bahadur Sahib Ji
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान स्वास्थ्य संस्थान (AIIMS ) बिलासपुर का नामकरण गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम करने की पुरजोर माँग
5 days ago
Sai Baba Trust in Shirdi is saving 200 kg of gas daily: Solar system is cooking food for 40,000 devotees daily.
शिर्डी में साईं ट्रस्ट 200 किलो गैस रोज बचा रहा, सोलर सिस्टम से रोज बन रहा 40 हजार श्रद्धालुओं का खाना
7 days ago
'Development-Faith-Vision Conclave' in Dehradun: Kumbh-Tourism discussed
देहरादून में ‘विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’, कुंभ-पर्यटन पर हुई चर्चा
6 days ago
There was a traffic jam in many places in Rajasthan and Bihar for cylinders: lines formed across the country since morning.
सिलेंडर के लिए राजस्थान-बिहार में कई जगह जाम लगा, देशभर में सुबह से लाइनें लगीं
7 days ago
Honorarium of priests and muezzins in West Bengal increased by ₹500
पश्चिम बंगाल में पुजारियों–मुअज्जिनों का मानदेय ₹500 बढ़ा
7 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account