Faridabad (अतुल्य लोकतंत्र ): उपायुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशानुसार आपदा मित्र का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बाढ़ आपदा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी बाढ़ क्या होती है बाढ़ क्यों आती है बाढ़ से क्या नुकसान होते हैं बाढ़ आने से पहले की क्या तैयारियां होती हैं बाढ़ के दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए बाढ़ के बाद क्या करना चाहिए उक्त सभी का प्रशिक्षण डॉ एमपी सिंह के द्वारा पहले और छठे के सेशन में दिया गया।
बीच में दूसरे और तीसरे सेशन में मानव कंकाल तंत्र के बारे में दर्शन भाटिया के द्वारा बताया गया चौथे चरण में डॉ एमपी सिंह ने घाव के प्रकार, घाव के कारण, घाव के निदान, हड्डी टूट, पट्टी और पट्टी का प्रयोग तथा इंप्रोवाइज मेथड की विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस अवसर पर प्रोजेक्ट ऑफिसर गुरु करण सिंह तथा कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।


