फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं ने सुशासन दिवस को सार्थक किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आज हरियाणा सुशासन की राह पर अग्रसर है।
केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
वहीं विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज दो महान विभूतियों महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को आज सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।


