Faridabad/Atulya Loktantra : संत सुरक्षा मिशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राजेन्द्र देव महाराज ने संत सुरक्षा मिशन के पटल पर किसानों की समस्याओं पर अध्ययन किया उन्होंने भारत भ्रमण के दौरान किसानों की समस्याओं को बड़ी करीबी से देखा।
हाल ही में संत सुरक्षा मिशन ने किसानों की समस्याओं पर आधारित ग्यारह सूत्रीय योजना पत्र तेयार किया है , और इस पत्र की लॉन्चिंग स्वामी राजेन्द्र देव महाराज जी ने की। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं से वे केंद्र सरकार को अवगत कराएंगे। संत सुरक्षा मिशन ने किसानों की इन योजनाओं की मांग की है , जो किसान के लिए अति आवश्यक है।
जैसे हर ग्यारह किलोमीटर दूर पर किसान केंद्र, किसान स्वास्थ केंद्र, किसान सिंचाई योजना, किसान पशुपालन योजना, किसान आवास योजना, किसान पहचान पत्र योजना, किसान चौपाल योजना आदि महत्वपर्ण बिंदुओं पर स्वामी राजेन्द्र देव महाराज जी ने प्रकाश डाला।


