फरीदाबाद, 07 जुलाई। एचएमडी फाउंडेशन, हिंदुस्तान सीरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड की सीएसआर विंग ने अपनी सीएसआर पहल के तहत अमृता अस्पताल फऱीदाबाद को (मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला) दान किया है, ताकि फरीदाबाद और आसपास का क्षेत्र में लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में उनका समर्थन किया जा सके।
एचएमडी फाउंडेशन और अमृता अस्पताल ने जरूरतमंद लोगों को मुफ्त या उचित कीमत पर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए ग्रामीण और सामाजिक आउटरीच स्वास्थ्य कार्यक्रम परियोजना के लिए एक कॉनट्रेक्ट साइन किया है।
इस पहल का उद्देश्य लोगों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, नियमित ओपीडी परीक्षण और ब्लड सेंपल कलेक्शन की सुविधा प्रदान करके समाज में मौजूदा स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है, विशेष रूप से दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग लोगों के लिए उन्नत निदान लाना है। फरीदाबाद की हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेज लिमिटेड के राजीव नाथ ने कहा कि जब हमारे देश को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ लेने की बात आती है, तो एचएमडी ने हमेशा व्यवस्थित रूप से प्रभावशाली होने का लक्ष्य रखा है।


