फरीदाबाद, 08 सितम्बर। सिद्धपीठ श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।इस धार्मिक आयोजन में हजारों लोग श्रीकृष्ण की लीलाओं के साक्षी बनें और भगवान की भव्य पूजा अर्चना में हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ी और श्रीकृष्ण की भव्य झांकियों के दर्शन किए। भव्य स्तर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ विशेष रूप से शामिल हुए तथा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर केक काटा।
मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया सहित सभी पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री और अजय गौड़ का स्वागत किया।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य तैयारियां पिछले काफी समय से की जा रही थी।इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए विशेष तौर पर कारीगर बुलाए गए थे जिन्होंने श्रीकृष्ण एवं सभी देवी देवताओं की सुंदर-सुंदर झांकियां बनाई।इन झांकियों को देखकर श्रद्धालु मोहित हुए बिना नहीं रह सके।हजारों लोगों ने श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की और भगवान के दर्शन किए.


