Faridabad/Atulya Loktantra : नेताजी खुद फजीहत दूसरों को नसीहत, खुद सटकर और कार्यकर्ता गलबहियाँ हैं, संक्रमण कैसे नही होगा? नेतागिरी चमकाने की जल्दबाजी में नेता खुद सावधानी बरतने में अक्सर भूल कर बैठते हैं। स्वयं जागरूक नहीं लेकिन दूसरों को जागरूक करने की जल्दबाजी होती है। नेता विपक्ष का हो चाहे सत्तापक्ष का कोई भी किसी से कम नहीं है।
बाईक रैली में स्वयं बिना हेल्मेट, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में स्वयं बिना सुरक्षा उपकरणों के, साफ-सुथरी सड़क पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत झाडू चलाते नेताजी जी आपको कहीं भी कभी भी मिल जाएगे। प्लीज नेता जी पहले आप स्वयं जागरूक होने की आदत डालिए फिर जनता जनार्दन को जागरूक कीजिए अन्यथा सब व्यर्थ है। फिर काहे कि सामाजिक दूरी…सोशल डिस्टेंशन बोले तो सभी से दूरी बनाते हुए सभी कार्य करना होता है ।


