फरीदाबाद, 23 जनवरी। भगवान श्री रामलला की अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एन आई टी -2 के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।
जिसमे बड़खल विधानसभा की स्थानीय जनता और कई धार्मिक संगठनों ने भाग लिया। इसके आयोजक बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा और उनकी टीम रही।
शोभा यात्रा एन आई टी 2 से चलकर एन आई टी 1 मार्किट से होते हुए, बीके चौक के रास्ते एन आई टी -5 मार्किट, इसके बाद एन आई टी -3 के रास्ते एन आई टी 2 के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पर आकर समाप्त हुई। सड़कों पर शोभा यात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ। बच्चे बूढ़े और जवान हर कोई बस जय श्री राम के नारे लगा रहा था।
शोभा यात्रा में मुख्यातिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ,बीजेपी जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष, गोपाल शर्मा, ने विशेष रूप से भाग लिया ।
इसके अलावा बड़खल विधानसभा की कई धार्मिक संगठनों और मंदिरों ने इस शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई ।जिसमे शिवशंकर सेवादल, हनुमान मंदिर एन आई टी-2 बी, नीलकंठ महादेव मंदिर, शिव मंदिर एक- डी , नागा बाबा 2 डी मंदिर , शिवालय मंदिर 2सी, मंदिरों और संगठनों ने भाग लिया ।
यात्रा के दौरान सड़कों पर चारों ओर हर कोई जय श्री राम के नारे लगाता दिखाई दिया । हर किसी के हाथों में केसरिया ध्वज लहराता दिखाई दिया। शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों का जगह जगह फूलों से , पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत हुआ । शोभा यात्रा में सैकड़ों गाडियां चलती नजर आ रही थी। कोई फल बांट रहा था । कोई लंगर बांट रहा था ।


