फरीदाबाद। वैश्य अग्रवाल सभा सेक्टर 37 एवं अशोका एन्क्लेव द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन सेक्टर 37 कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक मित्तल रहे । इनके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जयकिशन गुप्ता एवं स्थानीय पार्षद जितेन्द्र यादव उर्फ बिल्लू पहलवान की गरिमामति उपस्थिति रही। अति विशिष्ठ अतिथि फ़ीवा के अध्यक्ष आकाश गुप्ता, सभा के सभापति उमाशंकर गर्ग, साकेत अग्रवाल, प्रकाश सिंघल, अनिल जैन, मनोज गोयल, सुरेश गुप्ता, डा0 मनीष अग्रवाल (एडवोकेट) अति विशिष्ठ अतिथि एवं सभा के उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, लाला ब्रहम प्रकाश गर्ग, उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, संजय गोयल, गुलाब चन्द्र जैन, पवन बिन्दल, सुनील बिन्दल, दिनेश बिन्दल, राहुल गुप्ता, देवेन्द्र सिंघला, दिनेश, राकेश, अनुराग जैन, संदीप गुप्ता, राधे श्याम बंसल, सुन्दर लाल गुप्ता, मुकेश अग्रवाल अमर कुमार जैन, अशोक गोयल, अश्विन बूधिया, विजय कुमार , डॉक्टर विजय अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, श्याम गुप्ता, वजीरचन्द जैन, अश्विनी गोयल व सुनील कुमार, सतीश चन्द्र गुप्ता, कपिल जैन अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे ।
केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभा के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वैश्य अग्रवाल सभा के प्रधान विनोद गर्ग एवं पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि गण एवं सभी गणमान्य अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और एडीजीपी आलोक मित्तल ने समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को ‘वैश्य प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान’ से सम्मानित किया और उन्हें शिक्षा व करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। सभा के महामंत्री विनोद गुप्ता और महिला समिति की सदस्या श्रीमती प्रियंका गुप्ता द्वारा तैयार की गई महाराजा अग्रसेन की पावन जीवनगाथा का उपस्थित जनों ने बड़ी स्क्रीन पर भावपूर्ण अवलोकन किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के त्याग, परोपकार, न्यायप्रियता एवं ‘एक ईंट, एक रुपया’ जैसे समाज सेवा और आर्थिक सिद्धांतों को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने सराहा। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन न केवल एक कुशल शासक थे, बल्कि वे सामाजिक समरसता, समाजवाद एवं आर्थिक समानता और न्याय के प्रतीक भी थे। उनका जीवन दर्शन आज भी हमें आपसी भाईचारे, व्यापारिक नैतिकता और समाज सेवा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। महाराजा अग्रसेन जी, मोदी जी की आर्थिक नीतियों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
वैश्य समाज ने देश की आर्थिक और सामाजिक उन्नति में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए श्री गुर्जर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुडऩे का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाकर समाज एवं देश की प्रगति में योगदान दें। कार्यक्रम में सर्व समाज की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों, फरीदाबाद की अन्य वैश्य अग्रवाल सभाओं के पदाधिकारी, समाज के ऐसे जोड़े जिनकी शादी की सिल्वर एवं गोल्डन जुबली वर्षगांठ इसी वर्ष है, सम्मानित किया गया । कलाकारों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की पावन जीवन गाथा पर सांस्कृतिक प्रस्तुति और भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई और कार्यक्रम के अंत में गरबा एवं डंडिया का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वैश्य अग्रवाल समाज के 700 से ज्यादा परिवारों के 1200 से ज्यादा वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


