● यह नई साझेदारी भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स कार्यबल को भविष्य के लिए तैयार करेगी।
● उद्योग एवं अकादमिक जगत के बीच की साझेदारी भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के विकास को गति प्रदान करेगी
फरीदाबाद, 22 जुलाई । मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रीसर्च एण्ड स्टडीज़ (एमआरआईआईआरएस) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलसिना) ने आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दोनों संगठनों के बीच यह साझेदारी इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के विकास को नई गति प्रदान करेगी। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर फरीदाबाद स्थित मानव रचना इंस्टीट्यूट के परिसर में किए गए, जहां दोनो संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डॉ अमित भल्ला, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, मानव रचना इंस्टीट्यूट और श्री संजय अग्रवाल, प्रेज़ीडेन्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एमओयू पर हस्ताक्षर करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में आपसी सहयोग, इनोवेशन एवं विकास को बढ़ावा देने की पुष्टि की।
इस अवसर पर मौजूद दिग्गजों में शामिल थे, डॉ अश्विनी अग्रवाल, डायरेक्टर, अप्लाईड, मटीरियल्स एण्ड चेयरपर्सन, एलसिना एसआईजी फॉर सेमीकंडक्टर्स, श्री सुंदीप सक्सेना, अपर सचिव, डॉ संजय श्रीवास्तव, वाईस चांसलर, एमआरआईआईआरएस, डॉ नरेश ग्रोवन, प्रो वाइस चांसलर, एमआरआईआईआरएस, डॉ उमेश दत्ता, डायरेक्टर, मानव रचना इन्क्यूबेशन एण्ड इनोवेशन सेंटर, डॉ गीता निझावन, एसोसिएट डीन, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी। एमओयू के तहत एमआरआईआईआरएस नियमित रूप से एलसिना के साथ बैठकों का आयोजन करेंगे। वे सुझावों एवं ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्तर के पाठ्यक्रम डिज़ाइन करेंगे। छात्रों को उद्योग जगत की आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान करना इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य है। इस के तहत इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम में ज़रूरी बदलाव किया जाएंगे।


