फरीदाबाद, 24 जुलाई। विक्रम सिंह ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के ज़िला स्तर की प्रशासनिक व पुलिस विभाग की कार्यशैली में कई प्रकार की समानताएं हैं। अधिकतर पद एक समान हैं और उनकी कार्यप्रणाली भी लगभग सामान रूप से ही कार्य करती है। उपायुक्त विक्रम सिंह आज सोमवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के एसोसिएट प्रोफेसर ए.पी सिंह की अगुवाई में पहुंचे बांग्लादेश सिविल सर्विस के 45 अधिकारियों के दल के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा द्वारा हरियाणा व जिला फरीदाबाद में डीसी के पद पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन बारे जानकारी दे रहे थे। लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में केंद्रीय एनसीजीजी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि हरियाणा में 6 डिवीजन और 22 जिले हैं, जहां डिवीजन लेवल पर मंडलायुक्त और जिला स्तर पर उपायुक्त द्वारा विकास की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों का क्रियान्वयन विभाग वार किया जाता है।
वहीं बांग्लादेश में पूरे देश में 8 डिवीजन और 64 जिला हैं। उन्होंने बताया कि भारत के हरियाणा राज्य के जिला फरीदाबाद के पश्चिम में दिल्ली से, पूर्व में उत्तर प्रदेश, पलवल दक्षिण में गुरुग्राम से जुड़ा हुआ है। वहीं देश में फरीदाबाद को हरियाणा की औद्योगिक नगरी भी कहा जाता है। डीसी विक्रम सिंह ने फरीदाबाद जिला की जानकारी देते हुए बताया कि यहां फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बड़खल तीन सब डिविजन है। इन पर उपमंडल अधिकारी नागरिक काम करते हैं। वही सीटीएम, डीडीपीओ, डीआरओ, तहसीलदार सहित जिला के अन्य अधिकारियों की जनकल्याणकारी नीतियों और विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं के क्रियान्वयन डेलीगेट को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।


