
नई दिल्ली ( दीपक शर्मा) अतुल्य लोकतंत्र/नई दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ” विश्व आध्यात्मिक संसद” का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य थीम “वैल्यू एजुकेशन ” थी ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा थे।उन्होंने अपने संबोधन में आज की शिक्षा और हमारे प्राचीन संस्कारों को शामिल किए जाने पर जोर दिया।
कुलाधिपति डॉ एस एन पांडे ने भी अपने संबोधन में शिक्षा के साथ मजबूत चरित्र, नैतिक मूल्यों, अच्छे मानसिक स्वास्थ्य आदि विषयों पर प्रकाश डाला।
शरद फाउंडेशन की टीम के कुछ सदस्यों को महामहिम उप राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। जहाँ शरद फाउंडेशन के संस्थापक कुलाधिपति डॉ एस एन पांडे को उप राज्यपाल द्वारा ” ग्लोबल गुड लाइफ गुरु अवार्ड 2025 “
से सम्मानित किया गया वहीं शरद फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ हेमलता शर्मा को शिक्षा,समाज सेवा, योगा,प्राकृतिक चिकित्सा के लिए ” National Award for Empowering Unprivileged Children ” से सम्मानित किया गया ।
शरद फाउंडेशन विगत 15 वर्षों से समाज सेवा में निरंतर सेवारत है।
शरद फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं प्रवक्ता पत्रकार दीपक शर्मा को पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक कार्यो के प्रोमोशन हेतु ( नेशनल अवार्ड फॉर प्रोमोटिंग सोशल वर्क थ्रू जर्नलिसम् ) अवार्ड से नवाजा गया।
शरद फाउंडेशन की लीगल सलाहकार अर्चना अग्रवाल को भी ” नेशनल लीगल ऐड प्रोमोशन अवार्ड प्राप्त हुआ।
शरद फाउंडेशन के दो अन्य सदस्यों अनुराधा अरोड़ा एवं राजीव शर्मा को भी वंचितों को शिक्षा देने हेतु ( National Award for Promoting Education to the Unprivileged) से नवाजा गया
शरद फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं मीडिया सलाहकर दीपक शर्मा ने कहा कि इस सम्मान के लिए वे शरद फाउंडेशन के संस्थापक कुलाधिपति डॉ एस एन पांडे एवं चेयरपर्सन डॉ हेमलता शर्मा के एवं उन्होंने प्रोग्राम के आयोजकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
शरद फाउंडेशन की टीम से डॉ हेमलता शर्मा, दीपक शर्मा, राजीव शर्मा, अनुराधा अरोड़ा, एडवोकेट अर्चना अग्रवाल, मुकुल , प्रणव एवं अंकुर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, उप कुलपति, कई दुतावासों के उच्च अधिकारी एवं अन्य क्षेत्रों की हस्तियों की उपस्थिति रही। वहीं कई कॉलेजों/ स्कूलों के छात्र भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से कई सांस्कृतिक संस्थाओं एवं शैक्षिक संस्थानों व अन्य संस्थाओं के तत्वावधान मे आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर Confederation of Indian universities के अध्यक्ष डॉ प्रिय रंजन तृवेदी का भी 75 वां अवतरण दिवस था । इस मौके पर सभी आए हुए लोगों एवं मेहमानों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


