फरीदाबाद। देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मोदी पर विश्वास करती है उनका अनुशरण करती है। जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मोदी का देश की जनता के प्रति एक भरोसेमंद और भावनात्मक रिश्ता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से देश के करोड़ों लोगों को गाइडेंस मिलती है जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार हुआ है। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल कमल पर आयोजित फऱीदाबाद लोकसभा के सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक में अपने संबोधन में कही। फऱीदाबाद लोकसभा की आज एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को भाजपा कार्यालय अटल कमल में सम्पन्न हुई, जिसमे आगामी रविवार 30 अप्रैल 2023 को होने वाली मोदी जी की 100 वीं मन की बात कार्यक्रम पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मन की बात के माध्यम से दूर दराज़ की छोटी छोटी सामाजिक और सेवा की बातों और घटनाओं को साझा करते हैं ताकि देश व समाज के लोग भी प्रेरित हो सकेंढ्ढ मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम से देशवासियों को प्रेरणा मिलती है और देशवासी हर महीने मन की बात सुनकर उनकी बात अपने जीवन में उतारते हैं जिससे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने फऱीदाबाद वासियों से आह्वान किया कि रविवार 30 अप्रैल सुबह 11.00 बजे हर घर पर मोदी की मन की बात सुनी जाए और जन प्रतिनिधि भी अपने अपने बूथ पर जनता के साथ मन की बात सुने। इस अवसर पर अपने सम्बोधन जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा के सभी बूथों पर मन की बात सुनी जाएगी। सभी 9 विधानसभाओं में 900 जगहों पर मोदी जी की 100वी मन की बात के उपलक्ष्य पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जहां कार्यकर्ता और जनता प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात को सुनेंगे। भाजपा जिला फरीदाबाद और पलवल द्वारा जिला संयोजक और मंडल संयोजक के अलावा बूथ स्तर पर 900 से ज्यादा संयोजक नियुक्त किये गए हैं । भाजपा फरीदाबाद के वरिष्ठ नेता मंत्री, विधायक, प्रदेश जिला और मंडल पदाधिकारी पार्षद व चुने हुए प्रतिनिधि अलग अलग बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेंगें।