logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फ़ागना ने आज नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फ़ागना ने आज नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की
Faridabad

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फ़ागना ने आज नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

Deepak Sharma
Last updated: 10 April, 2026
By Deepak Sharma
15 Views
Share
4 Min Read
MLA of NIT Assembly Constituency Satish Fagna today held a review meeting of development works with Municipal Commissioner Dhirendra Khadagta and other officials in the conference hall of the Municipal Corporation.
MLA of NIT Assembly Constituency Satish Fagna today held a review meeting of development works with Municipal Commissioner Dhirendra Khadagta and other officials in the conference hall of the Municipal Corporation.
SHARE

फरीदाबाद।बैठक में विधायक सतीश फ़ागना ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और नए प्रस्तावित कार्यों को लेकर विस्तृत निगम और एफएमडीए के अधिकारियों और पार्षदगण के साथ विस्तृत चर्चा की ।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द अमल में लाया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।
विधायक सतीश फ़ागना ने कहा कि एनआईटी विधानसभा को लगभग 28 एमएलडी पानी की जरूरत पड़ रही है लेकिन उनकी विधानसभा में 11 से 18 एमएलडी पानी पहुंच रहा है। इस लिए अवैध कनेक्शनों को काट कर पानी के बूस्टर में पर्याप्त पानी पहुंचाया जाए ताकि पानी की सप्लाई सही तरीके से की जा सके।

विधायक सतीश फागना ने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए पानी की सप्लाई बढ़ाई जाए। गर्मियों में पानी के टैंकरों के टेंडर की स्थिति स्पष्ट करने और गंदे पानी की निकासी के लिए गोच्छी ड्रेन की सफाई करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एनआईटी क्षेत्र के लिए आने वाली पानी की लाइन से अन्य स्थानों पर दिए गए कनेक्शनों को बंद किया जाए तथा एफएमडीए की लाइनों में लगे अवैध कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की जाए। सारन स्कूल रोड पर पुरानी सीवर लाइन बदलकर बड़ी लाइन डाली जाए और इसके साथ-साथ स्ट्रॉम वाटर लाइन भी डाली जाए तथा नाले को गोच्छी ड्रेन से जोड़ा जाए।

विधायक ने निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में नालियों, पुलियों और सीवर की मरम्मत संबंधी कार्यों की फाइल तैयार की जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों की कमी को पूरा कर प्रत्येक वार्ड में कर्मचारियों को समान रूप से तैनात किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जेसीबी, ई-रिक्शा, मैन पावर और छोटे ट्रैक्टर उपलब्ध कराए जाएं।

बैठक में सेक्टर-25 से वार्ड-6 तक 6 इंच की पानी की लाइन डालने, सेक्टर 25 बूस्टर को एफएमडीए को हैंडओवर करने,डबुआ जाट धर्मशाला के पास लगाए गए बैरियर को हटाने, जनता कॉलोनी से डबुआ बूस्टिंग के लिए एक घंटे अतिरिक्त पानी देने तथा सेक्टर-22 श्मशान घाट से सोहना रोड तक गोच्छी ड्रेन/नाले को दोबारा बनाने के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि डबुआ रोड और सोहना रोड पर हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई करने, लेजर वैली पार्क के निर्माण कार्य की स्थिति स्पष्ट करने, विधानसभा क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर मेन गेट लगाने की फाइल की जानकारी देने और डबुआ प्याली चौक से लेकर नंबर-3 पुलिया तक अतिक्रमण हटाकर ग्रीन बेल्ट पर पार्क बनाने के निर्देश दिए गए।

विधायक ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने और जिन ठेकेदारों ने अभी तक अपना काम शुरू नहीं किया है उनके कार्यों के नए टेंडर निकालने या ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश दिए। साथ ही एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर बेंच लगाने की बात भी कही।

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और तय समय सीमा में कार्य पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा रखी गई समस्याओं पर तुरंत कार्य करने के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए हैं ।और कहा कि अधिकारी जल्द से जल्द कार्य की प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे ताकि समस्याओं का समाधान समय पर हो सके और विकास की गति को रफ्तार मिल सके। बैठक में निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित FMDA के अधिकारी,पार्षदगण और निगम के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Paddy scam worth crores of rupees in Palwal grain market, vigilance should investigate: Raghubir Tewatia पलवल अनाज मंडी में हुआ करोडों का धान घोटाला, हो विजिसेंलस की जांच : रघुबीर तेवतिया
Next Article People Living Hollow Lives: The Real Truth Behind the Glitter खोखला जीवन जीते लोग: चमक के पीछे का असल सत्य
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Inner Wheel Club established a library at the Red Cross De-addiction Centre, providing resources for patients.
रैड क्रॉस नशामुक्ति केन्द्र में इनर व्हील क्लब ने स्थापित की लाइब्रेरी, मरीजों के लिए उपलब्ध कराए संसाधन:-
Faridabad
Faridabad student Riya Sharma won the first place in the drawing competition at the grand finale of the TV reality show held in Chandigarh.
फरीदाबाद की छात्रा रिया शर्मा ने चंडीगढ़ में आयोजित टी वी रियलिटी शो के ग्रैंड फीनाले में ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन में पहला स्थान हासिल कर मारी बाजी
Faridabad
New impetus to sanitation system: Cabinet Minister Vipul Goyal distributed 31 scooters to MCF sanitation inspectors
स्वच्छता व्यवस्था को नई गति: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एमसीएफ के सफाई निरीक्षकों को 31 स्कूटियाँ वितरित कीं
Faridabad
Legal action will be taken against those involved in illegal mining: Satbir Mann
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad
Traffic police take strict action, issue 56,220 challans in March
ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, मार्च में किये 56,220 चालान
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.2k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.2k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.3k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1.1k Views
Cashless treatment of road accident victims up to ₹1.5 lakh
सड़क हादसे के घायलों का ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Paddy scam worth crores of rupees in Palwal grain market, vigilance should investigate: Raghubir Tewatia
Faridabad

पलवल अनाज मंडी में हुआ करोडों का धान घोटाला, हो विजिसेंलस की जांच : रघुबीर तेवतिया

176 Views
1 day ago
Al-Falah University approaches High Court, next hearing on May 5
Faridabad

हाईकोर्ट पहुंची अल-फलाह यूनिवर्सिटी, 5 मई को होगी अगली सुनवाई

158 Views
1 day ago
Officers should ensure resolution by monitoring the portal themselves: DC
Faridabad

पोर्टल पर स्वयं मॉनिटरिंग कर समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी

100 Views
1 day ago
Vidyasagar International School, Gharauda Branch celebrated its 16th inauguration with a havan yagya.
Faridabad

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच में हवन यज्ञ के साथ मनाया गया 16वां इनॉगरेशन गया

113 Views
1 day ago
Municipal Corporation committed to provide better facilities to the people: Praveen Batra
Faridabad

लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध : प्रवीण बत्रा

79 Views
2 days ago
Block Ditu Sector 10 RWA launched a cleanliness drive in their block.
Faridabad

ब्लांक डीटू सैक्टर 10 RWA ने चलाया ; अपने ब्लांक में सफ़ाई अभियान

73 Views
2 days ago
HCS written examinations will be conducted in two shifts on April 26 at 80 centres in Faridabad district: Dr. Sonia
Faridabad

26 अप्रैल को जिला फरीदाबाद में 80 केन्द्रों पर 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी एचसीएस की लिखित परीक्षाएं : डॉ सोनिया

75 Views
2 days ago
Don't do child marriage, don't allow it to happen, make society aware: DC
Faridabad

न बाल विवाह करें, न होने दें, समाज को करें जागरूक : डीसी

76 Views
2 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

Manipur: Bomb attack kills 2 children; protests erupt, police outpost vandalized
मणिपुर- बम हमले में 2 बच्चों की मौत:घटना के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस चौकी तोड़ी
3 days ago
ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला, डेडलाइन खत्म होने से पहले ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया
ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला, डेडलाइन खत्म होने से पहले ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया
3 days ago
Claim: Raghav Chadha was made to stand like a rooster and beaten at Kejriwal's house
दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा
6 days ago
Constable Revathi's testimony led to the death penalty for 9 policemen.
कांस्टेबल रेवती की गवाही से 9-पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा
1 day ago
The government said that in many temples, alcohol is given as prasad.
सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है
1 day ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account